महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू!

सरकार के आदेश के मुताबिक यूरोप और मध्य-पूर्व देशों से आनेवाले लोगों को एयर पोर्ट पर उतरने के बाद 14 दिनों तक महानगरपालिका के सेंटर में क्वारंटाइन होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही दूसरे देशों से आनेवाले यात्रियों को होम क्वारंटाइन होना जरुरी होगा।

109

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के खतरनाक वेरिएंट पाए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं। उन्होंने 22 दिसंबर से राज्य के महानगरपालिका क्षेत्रों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया है। ये नाइट कर्फ्यू 5 जनवरी तक लागू रहेगा। इसके तहत एक जगह पर चार से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है।

क्वारंटाइन होना अनिवार्य
सरकार के आदेश के मुताबिक यूरोप और मध्य-पूर्व देशों से आनेवाले लोगों को एयर पोर्ट पर उतरने के बाद 14 दिनों तक महानगरपालिका के सेंटर में क्वारंटाइन होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही दूसरे देशों से आनेवाले यात्रियों को होम क्वारंटाइन होना जरुरी होगा। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि ब्रिटेन और अन्य देशों में कोरोना के नये वर्जन मिलने के कारण अगले 15 दिनों तक विशेष रुप से सावधान रहने की जरुरत है।

ये भी पढ़ेंः 22-23 दिसंबर को मुंबई में पानी कम

विशेष बैठक में निर्णय
इस बारे में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा पर एक  विशेष बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मुख्य सचिव संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अजोय मेहता, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सौनिक, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष कुमार सिंह के साथ ही महानगरपालिका आयुक्त इकबालसिंह चहल, मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास आदि अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को कोरोना के दिशानिर्देशों पर कड़ाई से अमल कराने का आदेश दिया।

पूरी दुनिया में हड़कंप
क्रिसमस से ठीक पहले ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट मिलने से पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी हड़कंप मच गया है। इसके बाद एहतियात के तौर पर कई देशों ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारत में भी इसे लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। इस बीच कई देशों के साथ ही भारत ने भी यूके से विमान सेवा पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने एहतियात के तौर पर 22 से 31 दिसंबर तक यूके से आने और इंडिया से जानेवाले विमानों पर रोक लगा दी है।
वायरस का नया स्ट्रेन 70 फीसदी ज्यादा खतरनाक
फिलहाल ब्रिटेन में नये वेरिंयट के कोरोना वायरस मिलने के बाद विश्व भर के वैज्ञानिक शोध में जुट गए हैं। वे इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इसका नाम वीयूआई (VUI)-202012/01 नाम दिया है। वहीं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आशंका जताई है कि वायरस का नया स्ट्रेन 70 फीसदी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इसलिए उन्होंने लॉकडाउन के चलते लोगों को क्रिसमस मनाने की छूट नहीं दी है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.