कानपुर हिंसा का मुख्य फाइनेंसर हाजी वसी गिरफ्तार, अब तक ‘इतने’ आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

हाजी वसी कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र में तीन जुन को हुए घटना के मुख्य आरोपी है। वह कई मामले में थाने से वांछित था। उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी है।

76

तीन जून को कानपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन के मुख्य आरोपित बिल्डर हाजी वसी को गिरफ्तार किया गया है। कानपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की ओर से दावा किया जा है कि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी लखनऊ से की गई है और वह इस हिंसा मामले का मुख्य फाइंनेसर है।

सयुंक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने 5 जुलाई को बताया कि हाजी वसी कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र में तीन जुन को हुए घटना के मुख्य आरोपी है। वह कई मामले में थाने से वांछित था। उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी है।

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए चला रखा था अभियान
हाजी वसी की गिरफ्तारी के लिए कानपुर पुलिस ने दिल्ली और आसपास के शहरों में अभियान चला रखा था। 4 जून की रात को वांछित हाजी की लोकेशन लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट के आसपास मिली थी। इसके बाद सक्रिय हुई क्राइम ब्रांच ने उसे धर दबोचा। इस वक्त मुख्य आरोपी से पूछताछ की जारी है। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

मामले में अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि कानपुर में बीते तीन जून को हुई हिंसा मामले में मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी सहित अब तक 60 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फाइनेंसर मुख्तार बाबा पर पुलिस प्रशासन अपना शिकंजा कसते हुए नजर आ रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.