मोहाली में ब्लास्ट और नागपुर में मिला विस्फोटक से भरा बैग! क्या दोनों में है कोई कनेक्शन

नागपुर के रेलवे स्टेशन पर विस्फोटक मिलने से इस शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

102

9 मई की शाम जहां मोहाली में ब्लास्ट से सनसनी फैल गई, वहीं इसी दिन रात 8 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पर जिलेटिन की छड़ें मिलीं। नागपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ट्रैफिक पुलिस चौकी के पीछे एक बैग मिला। जांच करने पर बैग में जिलेटिन की छड़ें होने की पुष्टि हुई।

विस्फोटक जब्त
सूत्रों के अनुसार 9 मई की शाम नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक बैग मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया और जांच की। बैग की जांच में लगभग 55 जिलेटिन स्टिक निकले। उसके बाद पुलिस ने बैग का पंचनामा कर विस्फोटक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की बढ़ी चिंता
नागपुर में पिछले दो दिनों में महत्वपूर्ण लोगों ने दौरा किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 8 मई को आईआईएम भवन के उद्घाटन के लिए नागपुर में थे। इसके अलावा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी नागपुर के दौरे पर थे। 8 मई को यहां  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। इस स्थिति में इतने बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र के सांस्कृतिक राजधानी में विस्फोटक मिलना काफी चिंता की बात है। फिलहाल ये जांच करने की भी जरुरत है कि क्या मोहाली ब्लास्ट और नागपुर की इस घटना में कोई संबंध है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.