बिहार ने कर दिया बंटाढार, कश्मीर पर गल्ती से कर दी मिस्टेक

बिहार शिक्षा बोर्ड के सरकारी स्कूलों के प्रश्न पत्र में पूछे गए एक प्रश्न के बाद पूरे देश में बवाल खड़ा हो गया है।

92

बिहार में इन दिनों सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत परीक्षा आयोजित की जा रही है। माध्यमिक विद्यालयों की इस परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न से पूरे देश में बवाल खड़ा हो गया है। परीक्षा में प्रश्न पूछा गया कि पांच देशों चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत के लोगों को क्या कहा जाता है। हैरत की बात है  2017 में भी सरकारी विद्यालय की परीक्षा में यही सवाल पूछा गया था।

बिहार के किशनगंज जिले में शिक्षा विभाग का यह कारनामे का पर्दाफाश होने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। प्रश्न से ऐसा लगता है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है और वह अलग देश है और वहां के लोगों को कश्मीरी कहते हैं।

पहले भी हो चुका है ऐसा
बिहार शिक्षा बोर्ड के सरकारी स्कूलों के प्रश्न पत्र में यह प्रश्न पूछे जाने के बाद पूरे देश में बवाल खड़ा हो गया है। यह परीक्षा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित की जाती है। 2017 में इस प्रश्न को लेकर बवाल होने पर इसे मानवीय भूल बताया गया था। लेकिन उससे बोर्ड ने कोई सबक नहीं लिया और फिर से उसी प्रश्न को पूछकर विवाद खड़ा कर दिया।

भाजपा ने साधा महागठबंधन सरकार पर निशाना
यह खबर सुर्खियों में आने के बाद भाजपा बिहार सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता सुशांत गोप ने इसे घोर निंदनीय बताया है। उन्होंने महागठबंधन सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। गोप ने कहा है कि बच्चों के मन में यह भरने का प्रयास किया जा रहा है कि कश्नमीर भारत से अलग देश है। यह बड़ा षड्यंत्र है। बच्चे जंगलराज पार्ट टू के शिकार हो रहे हैं। कश्मीर के लिए न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी और अब षड्यंत्र के तहत उसे अलग देश बताया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.