Bharat Ratna: नरसिम्हा राव समेत 4 हस्तियों को भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 शख्सियतों को भारत रत्न से सम्मानित किया है।

152

राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में सरकार (Government) द्वारा चयनित हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान (Highest Honor) भारत रत्न (Bharat Ratna) प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने 5 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।

लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से की। कई वर्षों तक आडवाणी राजस्थान में आरएसएस प्रचारक के कार्य में लगे रहे। वह भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वालों में से हैं।

यह भी पढ़ें- Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार पलटने से ड्राइवर और बच्चे की मौत

31 मार्च को आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाना था, लेकिन आज वह राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे लेकिन 31 मार्च को राष्ट्रपति उनके घर जाएंगी और उन्हें सम्मानित करेंगे। आडवाणी को छोड़कर बाकी चारों शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया। उनके परिजनों को राष्ट्रपति से सम्मान मिला।

पी.वी. नरसिम्हा राव को मिला भारत रत्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया।

चौधरी चरण सिंह को भी सर्वोच्च सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया।

कृषि विज्ञानी स्वामीनाथन को भारत रत्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया।

कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.