महाराष्ट्र में भाजपा नेता ने की आत्महत्या, कारण अस्पष्ट

बीड भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां के स्थानीय नेता के दु:खद निधन से शोक है।

107

बीड के भाजपा शहर अध्यक्ष के आत्महत्या की घटना सामने आई है। भगीरथ बियानी ने खुद को गोली मार ली है। जिसमें उनकी मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सांसद प्रीतम मुंडे घटनास्थल पर पहुंची थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगीरथ बियानी ने मंगलवार को अपने निवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्हें परिवारजन तत्काल निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जुटी जांच में
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को भगीरथ बियानी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। गोली का आवाज सुनकर परिवार जन पहुंचे तो खून से लथपथ देखा। इस प्रकरण में आत्महत्या का कारण अस्पष्ट है।

 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.