एक दो नहीं, एक साथ 100 हिंदुओं का धर्मांतरण! जानिये, ईसाई मिशनरियों का कैसा था षड्यंत्र

उत्तर प्रदेश में धर्म परविर्तन का गंद खेल जारी है। योगी सरकार और यूपी पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद कट्टरंथी अपनी चाल चलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

125

उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ ही ईसाई मिशनरीज भी बड़े पैमाने पर हिंदुओं के धर्मांतरण कराने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसका खुलासा बीच-बीच में होते रहता है। इसी कड़ी में एक और मामला प्रकाश में आया है। 100 से अधिक हिंदुओं के धर्मांतरण का यह गंदा खेल एक मकान में बने चर्च में किया जा रहा था। इनमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल थे। विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ शहर को कोतवाली हरवंशपुर में धर्मांतरण का ये काम एक मकान में बने चर्च में चल रहा था। यहां प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं इकट्ठा थे। इन सबका ब्रेन वाश किया जा रहा था।

विहिप की शिकायत पर कार्रवाई
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे सक्रिय हो गए और पुलिस में शिकायत कर दी। उसके बाद पुलिस मकान को घेरकर अंदर पहुंची तो पूरा षड्यंत्र सामने आ गया। वहां 100 से भी अधिक लोग जमा थे और उन्हें इसाई धर्म के बारे में बताया जा रहा था। सभी के पास से धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहती है पुलिस?
अब पुलिस उनसे पूछताछ कर अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। गिरफ्तार तीन आरोपियों मे एक नाबालिग भी शामिल था। फिलहाल पुलिस ने उसे छोड़ दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रौसी सुख और विजय कुमार है। एसपी शैलेंद्र ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मासूम लोगों के धर्मांतरण का षड्यंत्र
विहिप के आजमगढ़ के महामंत्री गौरव रघुवंशी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में मासूम लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग हम करते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.