Malegaon Terror Link महिला का क्या है आईएसआई कनेक्शन? पढ़िये भारत से दुबई और लीबिया कैसे पहुंची चार बच्चों की अम्मी

मालेगांव के टेरर लिंक की सुगबुगाहट पर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है। एटीएस और आईबी संशयित महिला के आईएसआई संबंधों की जांच कर रही है।

333
महिला टेररिस्ट

मालेगांव की महिला की जांच के लिए महाराष्ट्र एटीएस और गुप्तचर यंत्रणा सक्रिया हो गई है। यह महिला 4 अगस्त को भारत लौटी है। इस महिला के संदेहास्पद दौरे की जानकारी एक ईमेल से खुली, जिसमें महिला के पाकिस्तानी पति की जानकारी समेत कई गुप्त बातों का उल्लेख किया गया है। यह ईमेल यदि सचत साबित होता है तो, महिला के टेरर लिंक से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

मालेगाव की रहनेवाली महिला (Malegoan Women) चार बच्चों की मां है। महिला का विवाह वर्ष 2011 में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले के एक व्यवसाई से हुआ है। महिला अचानक दिसंबर 2022 में घर छोड़कर गायब हो गई थी, उसके पति ने 23 दिसंबर 2022 को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई थी। अब वह 4 अगस्त को लौटी और अपने परिजनों के पास मालेगाव चली गई थी। इसके लगभग 13 दिनों बाद 18 अगस्त को महिला की जानकारी देता ईमेल मालेगाव की स्थानीय पुलिस (Malegaon Police), मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Mumbai International Airport), सीआईएसएफ (CISF) और नागरी उड्डयन महानिदेशक (DGCA) को मिला।

एटीएस (ATS) और गुप्तचर यंत्रणा (IB) सक्रिय
मालेगाव की महिला के विषय में जो जानकारी प्राप्त हुई है, उसके अनुसार महिला मुंबई से दुबई गई थी। वहां उसने एक पाकिस्तानी व्यक्ति से विवाह कर लिया। ईमेल से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार महिला ने जिस पाकिस्तानी से शादी रचाई थी, उसके परिवारजन और वह पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के लिए कार्य करते हैं। महिला अपने नए शौहर के साथ लीबिया भी गई थी। महिला के गर्भावस्था में होने की भी जानकारी सामने आई है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में सावधानी बरत रही हैं।

ये भी पढ़ें – Indonesia: हिजाब से दिख गये बाल, तो शिक्षक ने 14 छात्राओं का मुंडवा दिया सिर

पति को मिले मैरिज सर्टिफिकेट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के भारतीय शौहर ने बताया है कि, उसे जनवरी में उसकी पत्नी की फोटो और मैककिज सर्टिफेकट एक अंतरराष्ट्रीय व्हाट्स ऐप नंबर से प्राप्त हुआ था। इसके बाद 12 से 14 अगस्त को फोटोग्राफ्स भेजे गए हैं। जबकि 18 अगस्त को सुरक्षा एजेंसियों को ईमेल के द्वारा महिला के टेरर लिंक की जानकारी भेजी गई है। एटीएस और भारतीय गुप्तचर एंजेसिंया ईमेल भेजने के समय को लेकर भी संदेह में हैं, उन्हें इसके पीछे षड्यंत्र रचे जाने की भी आशंका है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.