Bihar Bridge Collapsed: बिहार के सारण जिले में एक और पुल ढहा, दो दिन में तीसरा पुल गिरा

बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज प्रखंड में आज एक साथ तीन जगहों पर पुल ढह गया।

148

बिहार (Bihar) के सारण जिले (Saran District) में एक और पुल (Bridge) धराशायी (Collapsed) हो गया। आज सुबह बनियापुर प्रखंड के सरेया पंचायत में पुल भरभराकर गिर गया। बारिश (Monsoon) के कारण पुल कमजोर हो गया था। इस पुल का निर्माण मुखिया श्रवण महतो के फंड से किया गया था। गनीमत रही कि पुल गिरने के समय आवागमन बंद था।

सारण जिले में पिछले दो दिन में यह तीसरा पुल गिरा है। बुधवार को लहलहादपुर प्रखंड अंतर्गत जनता बाजार थाना क्षेत्र में दो पुल धाराशायी हो गए थे। इस समय सारण जिले में मानसून सक्रिय है। पूरे जिले में जोरदार बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें – Indian Army: राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय सेना की सफाई, ट्वीट कर खोले सारे राज

दो पंचायतों को जोड़ने वाला पुल ढह
सारण जिले के बनियापुर प्रखंड में गुरुवार की सुबह एक और पुल ढह गया। यह पुल सरेया पंचायत को सतवा पंचायत से जोड़ता था। इससे पहले बुधवार को भी लहलहादपुर प्रखंड में दो पुल ढह गए थे।

पुल की हालत पहले से ही खराब
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की हालत पहले से ही खराब थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी मरम्मत नहीं करवाई। बारिश के कारण पुल का पाया कमजोर हो गया था, जिससे यह ढह गया। यह ग्रामीण पुल सरेया पंचायत को सतवा पंचायत से जोड़ता था। कल टूटने के बाद लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

लोगों को करना पड़ता है समस्याओं का सामना
पुल ढहने की लगातार घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को पुलों की मरम्मत पर ध्यान देना चाहिए ताकि इस तरह के हादसे न हों। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में मानसून सक्रिय है और लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में जर्जर पुलों की मरम्मत और नए पुलों का निर्माण बेहद जरूरी है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.