“मैं वीणा कपूर हूं और जिंदा हूं!” परेशान महिला ने की लोगों से ये अपील- देखिए वीडियो

मामले में नया पेंच यह है कि जिस मृतक महिला की फोटो मीडिया में चलाई गई, वह किसी अन्य महिला की है।

99

मुंबई के अंधेरी जुहू में पिछले दिनों एक महिला की हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि महिला की हत्या उसके बेटे ने कर दी थी। फिलहाल वीणा कपूर नामक मृतक महिला के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मामले में नया पेंच यह है कि जिस मृतक महिला की फोटो मीडिया में चलाई गई, वह किसी अन्य महिला की है। वीणा कपूर ही नाम की यह महिला गोरेगांव में रहती हैं और वो जिंदा हैं। वे भी अपने बेटे अभिषेक चड्ढा के साथ रहती हैं।

इस बात से परेशान हैं महिला
महिला की परेशानी यह है कि उसकी फोटो मीडिया में चलाए जाने के बाद लोग उन्हें फोन कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोग फोन और मैसेज कर उनके लिए दुख व्यक्त करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने मलाड स्थित दिंडोशी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे जिंदा हैं और वे भी वीणा कपूर हैं लेकिन वे अंधेरी, जुहू नहीं, गोरेगांव में अपने बेटे के साथ रहती हैं।

इस कारण हुई गलतफहमी
दरअस्ल जिस वीणा कपूर की हत्या हुई है, वह भी अभिनेत्री थीं और ये वीणा कपूर भी अभिनेत्री हैं। दोनों ने एक पंजाबी सीरियल में काम किया है। शायद इस कारण मीडिया को समझने में गल्ती हुई और मृतक वीणा कपूर की जगह जिंदा वीणा कपूर की फोटो चलाई गई।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.