मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, नौ लोगों की मौत! जानिये, अब तक मारे गए कितने लोग

174

देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले 24 घंटों में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक महिला समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। सेना के सूत्रों के अनुसार खमेनलोक इलाके में देर रात फायरिंग की घटना में ये मौतें हुई हैं।

फायरिंग में कई घायलों को उपचार के लिए इंफाल ले जाया गया है। सूत्रों ने कहा कि हिंसा में मारे गए लोगों में से कुछ के शरीर पर कटे के निशान हैं और कई गोलियां लगी हैं।

शांति प्रयासों को बड़ा झटका
यह घटना राज्य में शांति बहाल करने के प्रयासों के बीच एक बड़े झटके के रूप में सामने आई है। बता दें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के कारण डेढ़ महीने से अधिक समय से तनावपूर्ण है।  13 जून की रात की घटना के बाद कर्फ्यू में दी जा रही ढील को रोक दी गई है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, दस्तावेज चुराने के साथ ही ये भी है आरोप

यहां भड़की हिंसा
हिंसाग्रस्त खमेनलोक कांगपोकपी और इंफाल पूर्वी जिलों की सीमा के पास स्थित है। इलाके में पिछले दो दिनों से तनाव का माहौल है। जातीय संघर्षों ने लगभग 115 लोगों की जान ले ली है, कई और घायल हो गए हैं और हजारों विस्थापित हो गए।

डेढ़ माह से जारी है हिंसा
बता दें कि बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के कदम के खिलाफ जनजातीय निकायों के विरोध मार्च के बाद अशांति शुरू हो गई। प्रदेश में करीब डेढ़ महीने से हिंसा जारी है। इसमें अब तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.