Madhya Pradesh: डिंडौरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।

123

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडोरी (Dindori) में भीषण हादसा (Accident) हुआ है। 14 लोगों की मौत (Death) हो गई है और 20 लोग घायल (Injured) हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा शाहपुरा थाना (Shahpura Police Station) क्षेत्र के बड़झर घाट पर हुआ। पिकअप वाहन (Pickup Vehicle) अनियंत्रित होकर पलट गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा बिछिया चौक के पास हुआ। सभी यात्री पिकअप वाहन (MP-20 GB-4146) में बैठे थे। 14 मृतकों में नौ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। 21 घायलों में नौ पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया, जिनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 2 संगठनों पर लगाया बैन, गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख
हादसा इतना भयानक था कि 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके दी है।

घायलों को शाहपुरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। घायलों को शाहपुरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में डिंडौरी के जिला कलेक्टर ने जानकारी दी है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.