इस देश में सिरप पीने से 100 बच्चों की मौत, सरकार ने लिया ये निर्णय

107

इंडोनेशिया में सिरप पीने से 100 बच्चों की मौत हो गई है। इसके बाद सरकार ने 19 अक्टूबर को सभी सिरप और तरल दवाओं के प्रिसक्रिप्शन लिखने और खुली बिक्री पर रोक लगा दी है।

इंडोनेशियाई सरकार ने यह निर्णय दक्षिण एशियाई देशों में किडनी की गंभीर चोट( एकेआई) से बच्चों की जान जाने की संख्या में अचानक वृद्धि की जांच परिणाम आने के बाद लिया। यहां जनवरी से अब तक 100 बच्चों की मौत होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस बीमारी में बच्चों को सिरप दिए जाने की जानकारी सामने आई।

सिरप का प्रिसक्रिप्शन लिखने पर बैन
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सियारिल मंसूर ने कहा कि आज तक हमें 20 प्रांतों से 99 मौतों की जानकारी मिली है।उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर फिलहाल डॉक्टरों को तरल दवाओं और सिरप का प्रिसक्रिप्शन न लिखने की सलाह दी गई है।

मृतकों में छोटे बच्चों की संख्या अधिक
सियारिल मंसूर ने बताया कि एकेआई के मामलों में जनवरी 2022 से अचानक वृद्धि हुई है। मृतकों में 18 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। इनमें भी पांच साल से छोटे बच्चों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि इससे पहले आम तौर पर एक महीने में एकेआई के एक-दो मामले देखे जाते थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.