Weather Update: उत्तर प्रदेश में तीन दिन में 10 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा, 53 जिलों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

243

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पड़ रही कड़ाके की सर्दी (Winter) के बीच बर्फीली हवाओं (Winds) से तापमान (Temperature) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते तीन दिन में 10 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने राज्य के 53 जिलों में घने कोहरे (Dense Fog) की चेतावनी जारी की है।

यह जानकारी शनिवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। कोल्ड डे की चेतावनी जारी होने के बाद भी कहीं भी तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं दर्ज किया गया। जबकि बिजनौर में सबसे कम 06 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- PM Modi: अयोध्या धाम जंक्शन से पीएम मोदी ने अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

53 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार को 53 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर देहात, औराई, संभल, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, बस्ती, बहराइच, अयोध्या, गोंडा, अम्बेडकर नगर, महाराजगंज, पीलीभीत, समेत कुल 53 जनपदों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.