Uttarakhand Weather: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें! गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, बद्रीनाथ मार्ग भी बाधित

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार, इच्छाड़ी बांध जलाशय में ट्रैश रैक की जाली चोक होने और अत्यधिक सिल्ट जमा होने के कारण शुक्रवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक सफाई कार्य किया जा रहा है।

33
इच्छाड़ी बांध जलाशय का दृश्य
इच्छाड़ी बांध जलाशय में पानी की सफाई कार्य चल रहा है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने टोंस नदी के किनारे रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से बंद हैं और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी कालेश्वर के पास अवरुद्ध हो गया है।

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार, इच्छाड़ी बांध जलाशय में ट्रैश रैक की जाली चोक होने और अत्यधिक सिल्ट जमा होने के कारण शुक्रवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक सफाई कार्य किया जा रहा है। इस दौरान टोंस नदी में करीब 1500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन ने टोंस नदी के किनारे रहने वाले लोगों और पर्यटकों से नदी और उसके तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, स्नान, मछली पकड़ने और अन्य गतिविधियों से परहेज करने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें: MP Weather: MP में बारिश का इंतजार भारी पड़ा! सोयाबीन-धान पर संकट, अब अगले 3 दिन पर टिकी किसानों की उम्मीद

राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रातः 5:30 बजे तक प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले की तेजम तहसील में हल्की वर्षा हो रही है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) हेलगुगाड़, नालूपानी और गंगनानी के पास मलबा आने से बंद है। इसी प्रकार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-134) दुर्बिल और स्यानाचट्टी के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है। दोनों मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Breakfast Meeting: नए सांसदों से PM मोदी की मुलाकात, नाश्ते की मेज पर संसद और रणनीति पर होगी चर्चा

चारधाम यात्रा मार्गों में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फिलहाल यातायात के लिए सुचारू है, जबकि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कालेश्वर के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। राज्य के अन्य जिलों से किसी बड़ी आपदा की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों को यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.