Kashi: दो वर्ष में बाबा विश्वनाथ के दरबार में आने वाले भक्तो का टूटा रिकॉर्ड, ‘इतने’ करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

740

Kashi: काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ (Kashipuradhipati Baba Vishwanath) के दरबार में दर्शन पूजन के लिए आने वाले शिवभक्तों(Devotees of Shiva) की संख्या लगातार बढ़ रही है। काशी विश्वनाथ धाम(Kashi Vishwanath Dham) के विस्तार और नव्य स्वरूप बनने के दो वर्ष में ही 12.92 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के स्वर्णिम दरबार में हाजिरी लगाकर वंश वेल वृद्धि,श्री समृद्धि की कामना की। वाराणसी(Varanasi) के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने 13 दिसंबर 2021 को श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था। काशी के चौतरफ़ा विकास, श्री काशी विश्ननाथ धाम का विस्तार, मिलने वाली सुविधा और सुगमता के चलते बाबा के भक्तों ने दरबार में हाज़िरी का कीर्तिमान बना दिया है। इसके बाद दिनों दिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Chief Minister Yogi Adityanath) भी समय-समय पर बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का दर्शन करते हैं और निरीक्षण के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन का निर्देश देते रहते हैं।

13 दिसंबर को लोकार्पण के हो जाएंगे दो वर्ष
श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को 13 दिसंबर 2023 को दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। बाबा का धाम हर वर्ष भक्तों के आमद का नया कीर्तिमान बना रहा है। प्रतिदिन बाबा के दरबार में लाखों भक्त दर्शन करने आ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाबा के दरबार में सौ बार से अधिक हाज़िरी लगा चुके हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को हुआ था। तब से 6 दिसंबर 2023 तक 12 करोड़ 92 लाख 24 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। वहीं, दिसंबर माह 2023 के अंत तक यह संख्या 13 करोड़ पार करने का अनुमान है।

B J P झारखंड में आजमाएगी एमपी – छत्तीसगढ़ में जीत का फार्मूला, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

श्रद्धालुओं की सुविधा का भी कुशल प्रबंधन
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर कुशल प्रबंधन किया जा रहा है। गर्मी, ठंड और बरसात में तेज धूप से बचाने के लिए जर्मन हैंगर, पैर न जले इसके लिए मैट, कूलर, पीने का शुद्ध पानी, श्रावण मास में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क व्हील चेयर, सभी के लिए चिकित्सा आदि की व्यवस्था ने शिव भक्तों की मंदिर तक पहुंचने की राह आसान कर दी है।

श्रावण मास 2023 में एक करोड़ से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया
अधिमास के कारण श्रावण इस बार दो मास का पड़ा था। इसमें जुलाई 2023 में 72,02891 व अगस्त में 95,62,206 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। दो महीने में यह संख्या लगभग एक करोड़ 67 लाख 65 हजार 97 रही। वहीं श्रावण मास 2022 में काशी पुराधिपति के दर्शन करने वालों की संख्या 76, 81561 थी।

लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

13 दिसंबर 2021 से दिसंबर 2021 तक— 48,42,700 दर्शनार्थी

जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक -7,11, 47,000दर्शनार्थी

जनवरी 2023 से 6 दिसंबर 2023 -5, 32, 35,000 दर्शनार्थी

कुल—– 12करोड़ 92 लाख 24 हज़ार 700 दर्शनार्थी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.