देश को एक साथ मिलेंगी 5 वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां जानें किस रूट पर चलेगी ट्रेन

देश को जल्द ही 5 नए वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाले हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार, 26 मई को पांच वंदे भारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

126

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने पहली बार देश में एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) का उद्घाटन (Inauguration) करने का फैसला किया है। इन पांचों वंदे भारत ट्रेनों का रूट तय कर लिया गया है और उद्घाटन की तारीख भी फाइनल कर ली गई है। रेल मंत्रालय के अनुसार, 26 मई को पांच वंदे भारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) करेंगे। इनमें एक जगह खुद प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे जबकि 4 अन्य जगहों पर वर्चुअल झंडा दिखाएंगे। ये 5 वंदे भारत भोपाल-इंदौर, भोपाल-जबलपुर, पटना-रांची, बेंगलुरु-हुबली और गोवा-मुंबई के बीच चलेंगी।

वर्तमान में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 18 वंदे भारत ट्रेनें सफलतापूर्वक चल रही हैं। जिन तीन राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं चल रहा है उनमें गोवा, झारखंड और बिहार शामिल हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों में, असम को छोड़कर, शेष सभी राज्यों ने अभी तक ट्रैक का विद्युतीकरण नहीं किया है। असम में वंदे भारत का अभियान शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में फिर हिंसा, नौ की मौत, 10 घायल

18 वंदे भारत ट्रेनें सफलतापूर्वक चल रही हैं
देश में अभी 18 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। बिहार, झारखंड और गोवा को भी जल्दी ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। सरकार ने लक्ष्य इस महीने के अंत तक सभी राज्यों में वंदे भारत शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.