स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक द्वारा राष्ट्र विभूतियों को पुरस्कार प्रदान

स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक द्वारा प्रदान किया जानेवाला पुरस्कार समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

118

स्वातंत्र्यवीर सावरकर की 139वीं जयंती के निमित्त विभिन्न पुरस्कारों से विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसमें शौर्य, पर्वतारोहण, विज्ञान क्षेत्र के उल्लेखनीय व्यक्तित्वों का समावेश है। यह कार्यक्रम स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के सभागृह में संपन्न हुआ।

स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक द्वारा प्रदान किये जानेवाले पुरस्कारों में स्वातंत्र्यवीर सावरकर शौर्य पुरस्कार 2022 से इस वर्ष सुबेदार संतोष राले को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार स्वातंत्र्यवीर सावरकर विज्ञान पुरस्कार 2022 से विख्यात वैज्ञानिक अतुल राणे को सम्मानित किया गया। शिखर सावरकर युवा साहस पुरस्कार 2021 से सुशांत अवणेकर को सम्मानित किया गया। जबकि, शिखर सावरकर जीवन गौरव पुरस्कार 2021 से पद्मश्री सोनम वांग्याल को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शिखर सावरकर उत्कृष्ट गिर्यारोहण संस्था पुरस्कार -2021 रत्नदुर्ग माउंटेनियर्स को प्रदान किया गया। स्वातंत्र्यवीर सावरकर के जीवन और विचारों को जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य करनेवाली संस्थाओं को दिया जानेवाला स्वातंत्र्यवीर सावरकर स्मृति चिन्ह सम्मान 2022 से वीर सावरकर स्मृकि केंद्र वडोदरा को सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.