land jihad रोकने के लिए कठोर कानून आवश्यक: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि लड़कियों (girls) को आत्म सुरक्षा के लिए रिवाल्वर रखना भी जरूरी है। नहीं तो लव जिहादी (love jihadi) उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनकी हत्या करते रहेंगे। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सनातन ही धर्म है, बाकी सब उसकी उपज और पथ हैं।

104

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) ने कहा है कि देश में लैंड जिहाद (land jihad) को रोकने के लिए कड़ा कानून आवश्यक (necessary) है। इसके लिए कानून तो है, लेकिन उसे और कड़ा कानून (Strict laws) बनाना होगा। साथ ही लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना होगा, ताकि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।

लड़कियों को रिवाल्वर रखना भी जरूरी
प्रज्ञा ठाकुर मुंबई से सटे वसई शहर में 08 अक्टूबर को पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि लड़कियों (girls) को आत्म सुरक्षा के लिए रिवाल्वर रखना भी जरूरी है। नहीं तो लव जिहादी (love jihadi) उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनकी हत्या करते रहेंगे। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सनातन ही धर्म है, बाकी सब उसकी उपज और पथ हैं। किसी भी देश की जन्म तारीख पता की जा सकती है, किंतु भारत की नहीं। भारत ही विश्वगुरु है। उन्होंने कहा कि कुछ दल समाज को विभाजित करने में लगे हैं। भारत की संस्कृति पर हमला करना उनका मकसद है। मैं सांसद बाद में हूं, पहले सनातनी और साध्वी हूं। सनातन पर गलत बयान देने वाले अनपढ़ लोग हैं, उन्हें सनातन धर्म (Sanatan Dharma) और संस्कृति के बारे में कुछ पता नहीं है।

इस अवसर पर राष्ट्रचेतना सभा समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार, सह संयोजक हरेश्वर नाईक एवं पूर्व नगरसेवक किरण भोइर, राजदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – Israel: गरज रहीं रॉकेट और मिसाइलें, 1100 से ज्यादा की मौत

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.