अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवसः लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र में भारत की भूमिका पर कही ये बात

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस हर साल 30 जून को मनाया जाता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह दिवस देशों की नियति को आकार देने में लोगों की शक्ति को मान्यता देता है।

497

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह दिवस देशों की नियति को आकार देने में लोगों की शक्ति को मान्यता देता है। संसदीय मूल्यों को मजबूत करने के मिशन के साथ भारतीय संसद दुनिया भर के लोकतंत्र के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा रही है।

ओम बिरला ने किया ट्वीट
ओम बिरला ने ट्वीट किया है- ग्लोबल वार्मिंग, मरुस्थलीकरण, ई-कचरा और पर्यावरणीय गिरावट मानवता के लिए खतरा हैं। केवल दुनिया भर की संसद ही बातचीत के माध्यम से इन समस्याओं का स्थायी समाधान कर सकती हैं। विधायी निकायों के सदस्यों के रूप में, आइए हम सभी के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें।

30 जून को अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस हर साल 30 जून को मनाया जाता है। यह दिवस लोकतांत्रिक सदनों की उन प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए मनाया जाता है जिनके द्वारा सरकारें दुनिया भर के लोगों के रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाती हैं। राष्ट्र विकास, सुरक्षा एवं सुशासन को सुनिश्चित करती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.