जब उच्च न्यायालय पहुंचा सांप… जानिये तब क्या हुआ

78

बाम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एन.आर बोरकर के चेंबर में शुक्रवार को 5 फीट लंबा सांप मिला। इससे परिसर में डर का वातावरण निर्मित हो गया था। इसकी सूचना तत्काल सर्पमित्र को दी गई, जिन्होंने इसे सुरक्षित बाहर निकाला। सुखद बात यह रही कि, सांप ने किसी को क्षति नहीं पहुंचाई।

शुक्रवार दोपहर न्यायाधीश एन.आर बोरकर के अर्दली ने न्यायाधीश के चैंबर में सांप को देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग के दल ने सर्पमित्र की सहायता से सांप को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा! प्रधानमंत्री इस अवसर पर करेंगे लोकार्पण

पहले न्यायाधीश को हो चुका है सर्पदंश
इस घटना में सुखद बात यह रही कि, सांप किसी को क्षति पहुंचाता इसके पहले ही उसे देख लिया गया, और वन विभाग के दल ने उसे पकड़ लिया। परंतु,, वर्ष 2018 में नई मुंबई के न्यायालय में सांप ने एक न्यायाधीश को डस लिया था। इसका ध्यान आने पर न्यायालय के कर्मियों में सुरक्षा को लेकर डर का वातावरण था। इस प्रकरण की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.