पेंच टाइगर रिजर्व की ‘रूनीझूनी’ ने दिया चार शावकों को जन्म! जानिये, बाघों की संख्या बढ़कर हो गई कितनी

पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी क्षेत्र में 4 शावकों ने जन्म लिया है। इन शावकों की किलकारियों से पेंच पार्क गुलजार हो गया है, जिसका वीडियों सोशल मीडिया में जोरों से वायरल हो रहा है।

85

मध्य प्रदेश में विश्वविख्यात पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी क्षेत्र में 4 शावकों की किलकारियां गूंजी है। इन शावकों की किलकारियों से पेंच पार्क गुलजार हो गया है, जिसका वीडियों सोशल मीडिया में जोरों से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में नन्हें शावक रूनीझूनी बाघिन के पीछे दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं वर्ष 2018 की गणना के आधार पर पेंच पार्क में 56 बाघ थे वहीं निश्चित ही 2022 की गणना में पेंच लेंड स्केप में लगभग 80 से अधिक बाघ की संभावना व्यक्त की जा रही है। पेंच प्रबंधन के अनुसार 22 मई को पेंच पार्क के कर्माझिरी क्षेत्र की रूनीझूनी बाघिन अपने 4 शावक के साथ दिखाई दी है।

जानकारी के अनुसार बफर क्षेत्रों में बाघों की संख्या बढ़ी है निश्चित रूप से पर्यटकों को बाघ दिखाई दे रहे हैं, वहीं ग्रामों के आसपास भी बाघों का मूवमेंट बढ़ा है। इसके पूर्व टाइगर मिलने की सूचनाएं मिलती रही है। पाटदेव के पांच बच्चों को लोग अभी तक नहीं भूले हैं। वे भी वयस्क हो गये हैं ।

वर्तमान में पेंच पार्क में 20 से अधिक शावक
वहीं पेंच प्रबंधन के अनुसार संभावना जताई गई है कि वर्तमान में पेंच पार्क में 20 से अधिक शावक हैं। वहीं वन्यप्राणियों की गणना की बात करें तो वर्ष 2018 की गणना में पेंच पार्क में नर बाघ 22 और मादा बाघ 31 सहित कुल 56 बाघ हैं। इसी प्रकार लेपर्ड नर 27 और मादा 58 सहित 127 पाये गये हैं। जबकि 2022 की गणना में लगभग 80 से अधिक बाघों की संख्या बढने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पेंच पार्क में लगातार बाघों की संख्या बढ़ी है। कोर क्षेत्र के साथ बफर क्षेत्रों में भी टायगरों की संख्या दिखाई दे रही है। वहीं बफर क्षेत्रों में टायगरों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है जिससे पर्यटन भी बढ़ा है।

क्षेत्र संचालक ने दी जानकारी
पेंच टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एवं मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 22 मई को 4 शावक पार्क में देखे गए हैं तथा वर्तमान में पेच टाईगर रिजर्व में 20 से अधिक शावक हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.