IAF Dinner Menu: रावलपिंडी चिकन टिक्का, बहावलपुर नान… वायुसेना दिवस के डिनर मेन्यू ने दिलाई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की याद

यह मेन्यू कार्ड न केवल वायुसेना की वीरता और सफल अभियानों का जश्न मनाता है, बल्कि पाकिस्तान को एक कड़ा और सांकेतिक संदेश भी देता है।

158
IAF dinner menu featuring various dishes.
The menu showcases dishes named after significant locations.

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के 93वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रात्रिभोज (Dinner) का मेन्यू कार्ड (Menu Card) अब चर्चा का केंद्र बन गया है। इस मेन्यू में परोसे गए व्यंजनों के नाम पाकिस्तान (Pakistan) के उन शहरों और आतंकी ठिकानों (Terrorist Bases) पर रखे गए थे, जिन्हें भारत ने अपनी सैन्य कार्रवाइयों में निशाना बनाया था। यह मेन्यू कार्ड अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मेन्यू में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘बालाकोट’ की झलक
– रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला
– रफ़ीक़ी रारा मटन
– बोलारी पनीर मेथी मलाई
– सुक्कुर शाम-सवेरा कोफ्ता
-सरगोधा दाल मखनी
-जैकबाबाद मेवा पुलाव
-बहावलपुर नान
– मीठे में ‘बालकोट तिरामिसू’, ‘मुज़फ़्फ़राबाद कुल्फी-फालूदा’ और ‘मुरीदके मधुर पान’ शामिल थे।

ये वही स्थान हैं जो 2019 के ‘ऑपरेशन बंदर’ (बालाकोट एयरस्ट्राइक) और इसी वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय हवाई हमलों के निशाने पर थे।

यह भी पढ़ें – Bihar Election 2025: पहले चरण की 121 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें पहले चरण में कौन से जिले

भाजपा ने की सराहना
इस अनूठे मेन्यू कार्ड पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत’ की सोच का प्रतीक बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “व्यंजन परोसने से लेकर न्याय परोसने तक, अब तो भारतीय वायुसेना का मेन्यू भी एक ‘न्यू नॉर्मल’ दिखा रहा है! वो दिन गए, जब 26/11 हुआ और पी. चिदंबरम के मुताबिक विदेशी ताकतों पर कोई कार्रवाई करने की इजाजत नहीं थी। अब यह एक नया मॉडल है – घर में घुसकर मारेंगे।”

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.