रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का करना होगा इंतजार, इस महीने से शुूरू होगा परिचालन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आने से रांची से पटना की दूरी में करीब 6 घंटे की कटौती होगी। साथ ही वंदे भारत ट्रेन टाटीसिलवे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना और हजारीबाग शहरों से होते हुए पटना और रांची को कवर करेगी।

129

वंदे भारत ट्रेन का तोहफा कई राज्यों को मिल चुका है। लेकिन रांची के लोगों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अप्रैल में इसका परिचालन होना संभव नहीं है। रांची से पटना वंदे भारत ट्रेन महज 5-6 घंटे में सफर पूरा करने वाला है। इस लिहाजा लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

वंदे भारत ट्रेन का परिचालन अप्रैल में ना होकर अब मई के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद
जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का परिचालन अप्रैल में ना होकर अब मई के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। इस ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं बोल सकते। लेकिन हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द लोगों को वंदे भारत की सौगात मिल पाए।

रांची से पटना की दूरी में करीब 6 घंटे समय की बचत
वंदे भारत ट्रेन आने से रांची से पटना की दूरी में करीब 6 घंटे की कटौती होगी। साथ ही वंदे भारत ट्रेन टाटीसिलवे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना और हजारीबाग शहरों से होते हुए पटना और रांची को कवर करेगी और अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तरह सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन के लॉन्च होने के बाद यह भारत की 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.