Central Railway: रेलकर्मी सुधीर प्रजापति ने पेश की मिसाल, जान पर खेलकर मुलुंड यार्ड में चोरी की वारदात रोकी

त्वरित सोच और साहस का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, सुधीर प्रजापति ने तुरंत अपने ड्यूटी पर तैनात सहकर्मी सुनील पाटिल, ट्रेन क्लर्क को सूचित किया और उनकी मदद से, थोड़ी दूर पीछा करने के बाद, कल्याण छोर पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

173

मध्य रेल (Central Railway) के मुंबई मंडल (Mumbai Division) के न्यू मुलुंड गुड्स शेड New Mulund Goods Shed() में कार्यरत सहायक पॉइंट्समैन सुधीर प्रजापति (Sudhir Prajapati) ने न केवल चोरी की एक घटना को रोकने, बल्कि अपराधी को रंगे हाथों पकड़ने में भी अदम्य साहस का परिचय दिया है। 14 जुलाई (सोमवार) को शाम लगभग 5 बजे, ट्रेन संख्या 11016 अमृत भारत एक्सप्रेस को ठाणे स्टेशन पर कुछ देर रुकने के बाद एनजीएसएम यार्ड में लाया गया और आरडी लाइन संख्या 2 पर एक खाली रेक के रूप में खड़ा किया गया।

स्टेबलिंग प्रक्रिया के दौरान, ड्यूटी पर तैनात सहायक पॉइंट्समैन प्रजापति लकड़ी के वेज और संरक्षा जंजीरें लगाने के लिए ट्रेन के मुंबई छोर की ओर गए। जैसे ही वह हैंड ब्रेक लगाने के लिए एसएलआर कोच संख्या सीआर-256034 में चढ़े, उन्होंने कोच में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में देखा। जब उससे पूछताछ की गई, तो उस व्यक्ति ने प्रजापति को धक्का दिया और ट्रेन के विपरीत छोर की ओर भागने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें – ODOP 2024: एक जिला, एक उत्पादन- 2024 पुरस्कार, महाराष्ट्र की शानदार उपलब्धि! नासिक सहित इन जिलों का रहा दबदबा 

त्वरित सोच और साहस का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, प्रजापति ने तुरंत अपने ड्यूटी पर तैनात सहकर्मी सुनील पाटिल, ट्रेन क्लर्क को सूचित किया और उनकी मदद से, थोड़ी दूर पीछा करने के बाद, कल्याण छोर पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

आरोपी को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया
चोरी का सामान चोर से बरामद कर लिया गया और उसे उप-मुख्य यार्ड मास्टर, एनजीएसएम यार्ड की सुरक्षा निगरानी में रख गया। चोर को आगे की कार्यवाही के लिए एनजीएसएम यार्ड में तैनात आरपीएफ कर्मी को सौंप दिया गया।

सुधीर प्रजापति पर गर्व
केवल 21 माह पुर्व रेलवे में शामिल हुए एक ईमानदार और समर्पित रेलकर्मी प्रजापति के इस कार्य ने न केवल रेलवे की संपत्ति को चोरी होने से बचाया है, बल्कि दूसरों के लिए रेलवे और जनता की सेवा में अपनी कार्य सीमा से आगे बढ़कर अपने कर्तव्यों का पालन करने का एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।
मध्य रेल को ऐसे रेलकर्मियों पर गर्व है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.