भाजपा विधायक के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, जानें कौन थे अकोला के वो दिग्गज नेता

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गोवर्धन शर्मा का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया।

1155

भाजपा (BJP) के वरिष्ठ विधायक (MLA) और पूर्व मंत्री गोवर्धन शर्मा उर्फ लालाजी का लंबी बीमारी के कारण निधन (Death) हो गया। गोवर्धन शर्मा (Govardhan Sharma) लगातार 6 बार अकोला (Akola) से भाजपा विधायक रहे हैं। वह मनोहर जोशी के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री थे और यवतमाल के संरक्षक मंत्री भी थे। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार (4 नवंबर) को महाराष्ट्र के अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोवर्धन शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया। कैंसर से जूझ रहे विधायक शर्मा का शुक्रवार को 74 साल की उम्र में अकोला में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें- CG Election 2023: दुर्ग में पीएम मोदी ने जनता को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस कभी गरीबों का सम्मान नहीं करती

गोवर्धन शर्मा की जीवनी
गोवर्धन शर्मा आरएसएस के कट्टर कार्यकर्ता थे, जिन्होंने भाजपा नगरसेवक से लेकर विधायक और मंत्री बनने तक अकोला में भाजपा की नींव रखने का काम किया। वह देश के एकमात्र विधायक होंगे जिनके पास अपना मोबाइल नहीं है। वह साइकिल और दोपहिया वाहन से अपने निर्वाचन क्षेत्र में घूमते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे।

पीएमओ पर आया ट्वीट
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक गोवर्धन शर्मा जी के निधन से दुख हुआ। उन्हें समाज की सेवा के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई, जिन्होंने हमेशा जन कल्याण के मुद्दों को उजागर किया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांतिः।”

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.