79th Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर किया ध्वजारोहण, देशभर में उत्साह का माहौल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है।

193
प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर ध्वजारोहण करते हुए
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया।

आज भारत (India) अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day) बड़े ही उत्साह के साथ मना रहा है। 1947 में आज ही के दिन भारत को ब्रिटिश शासन (British Rule) से स्वतंत्रता मिली थी। यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों (Freedom Fighters) के बलिदान और देश की प्रगति के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिल्ली (Delhi) के लाल किले (Red Fort) पर लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण (Flag Hoisting) के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश को संबोधित कर रहे हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम नया भारत होगी। जिसका उद्देश्य 2047 तक भारत को समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।

यह भी पढ़ें – Independence Day: नौसेना की और बढ़ी ताकक, मिला ‘इक्षाक’, जीआरएसई ने सौंपी 113वीं युद्धपोत सर्वे वेसेल

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जश्न और अग्निवीरों की अनूठी भागीदारी
इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह को खास बनाने के लिए 5000 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें स्पेशल ओलंपिक 2025 के एथलीट, किसान, सरपंच, युवा लेखक और सफाई कर्मचारी शामिल हैं। समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा और पहली बार अग्निवीर राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड का हिस्सा होंगे।

85 सरपंचों ने की शिरकत
देश भर से 85 सरपंचों ने समारोह में भाग लिया। दिल्ली के कार्ति पथ पर विभिन्न राज्यों के सुंदर रथ प्रदर्शित किए गए। लाल किला क्षेत्र में 11,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी के चलते दिल्ली यातायात पुलिस ने कुछ मार्गों में बदलाव किए हैं, जो सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेंगे।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.