यूपी-झारखंड के लोगों को जल्द मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश की दूसरी ट्रेन

जल्द ही दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर दौड़ने को तैयार हैं। ये उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में चालू होंगे।

200

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सौगात उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) के लोगों को मिलने जा रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जबकि झारखंड और बिहार को पहली बार सेमी-हाई स्पीड ट्रेन मिलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश में लखनऊ और गोरखपुर के बीच चलेगी। वहीं दूसरा वंदे भारत झारखंड के रांची से बिहार के पटना तक चलने की संभावना है।

भारत सरकार देश में तेज यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में काम कर रही है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खास बात यह है कि यात्री इस प्रीमियम ट्रेन के सफर का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। यही वजह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जल्द ही उत्तर प्रदेश को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय गुजरात दौरे पर कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे लखनऊ और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने कहा, ‘गोरखपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव अभी प्रारंभिक चरण में है और इस पर काम चल रहा है।’

झारखंड को मई अंत तक की सौगात मिलेगी
वहीं झारखंड को जल्द ही पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने की संभावना है, जो रांची से पटना के बीच चलेगी। हालांकि, दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने कहा, ‘रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अभी तय नहीं हुआ है।’ हालांकि संभावना है कि ट्रेन रांची से पटना के बीच गया होकर चलेगी। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मई के अंत तक शुरू होने की संभावना है। बता दें कि पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके बाद यूपी को मिलने वाली यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी।

यह भी देखें- हिंदू राष्ट्र घोषित होने वाला है, मुसलमानों को भागने की आवश्यकता नहीं – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.