जानिये, प्रधानमंत्री के मन की बात पर आमजन की कैसी रही प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100 वां एडिशन लोगों को काफी पसंद आया। बिहार के हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

117

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100वे संस्करण नवादा नगर के केंदुआ बूथ पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार के आवास पर टेलीविजन के माध्यम से सुना गया। नवादा जिले के सैकड़ों मतदान केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।

वास्तव में मन की बात के माध्यम से देशवासियों को एक प्रेरणा मिलती है। कई व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री से बात कर यह बताया कि मन की बात के माध्यम से उन्हें जो प्रेरणा मिली उससे प्रेरित होकर अपने व्यवसाय को सफल बनाया। प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल मिशन को सफल बनाया है। प्रधानमंत्री समस्त देशवासियों को अपने मन की बात के माध्यम से यह संदेश देने का काम किया है कि अपने मेहनत के बदौलत इंसान सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है।

ये रहे उपस्थित
मन की बात कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष उमेश सिंह, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, अजय सिंह, सुबोध सिंह, सूरज सिंह, राजीव सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

प्रखंड के दर्जनों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना संबोधन
कौआकोल में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वां एपिसोड का प्रखंड के दर्जनों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्बोधन सुना। राजस्व कचहरी के बूथ संख्या 296 एवं 297 पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व कौआकोल पूर्वी जिला पार्षद अजित यादव ने अपने समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना। जिला पार्षद के द्वारा राजस्व कचहरी बूथ पर पंडाल लगाकर एलईडी की व्यवस्था की गई थी। वहीं दुर्गामण्डप बूथ संख्या-294 एवं 295 पर भाजपा पूर्वी मण्डल के अध्यक्ष अजित कुमार वर्मा जबकि केवाली गांव में भाजपा पश्चिमी मण्डल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,चरौल गांव में पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह,मननपुर गांव में युवा मोर्चा के ज्योतिष कुमार आदि के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मन की बात सामाजिक चेतना का माध्यम
जिला पार्षद अजित यादव ने कहा कि मन की बात एक सामाजिक चेतना का माध्यम है,जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। कौआकोल के सरपंच प्रतिनिधि शैलेश कुमार आर्य,उपसरपंच योगेंद्र प्रसाद यादव,भाजपा कार्यकर्ता सूरज साहू,मुन्ना शर्मा,माधुरी देवी,परशुराम यादव,कृष्णनन्दन सिंह आदि उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.