मुंबई में 144… जानें गणपति दर्शन पर पुलिस का आदेश

महाराष्ट्र सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है।

91

गणेशोत्सव काल में मुंबई पुलिस ने धारा 144 लागू किया है। इसके अंतर्गत अब शहर में पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी होगी। इसके अलावा गणपति मंडलों में लोगों के दर्शन करने पर मनाही होगी। ऐसा कोविड-19 के संभावित संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से किया गया है। यह आदेश गणेशोत्सव के पहले दिन से लागू होगा।

इसे मराठी में पढ़ें – गणेशोत्सवात मुंबईत लागू होणार जमावबंदी… मुंबई पोलिसांचे आदेश नक्की वाचा

  1. गणपत पंडाल में जाकर दर्शन लेने पर मनाई। ऑनलाइन या इलेकट्रॉनिक माध्यमों से दर्शन की सलाह
  2. पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश में पांच मुद्दे शामिल हैं। इसके अंतर्गत 10 सितंबर 2021 से 19 सितंबर 2021 तक गणपति पंडाल में जाकर मुखदर्शन या प्रत्यक्ष दर्शन पर प्रतिबंध होगा।
  3. 10 सितंबर 2021 से 19 सितंबर 2021 तक पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक, विसर्जन शोभायात्रा निकालने पर प्रतिबंध
  4. आदेशों का उल्लंघन करने वाले भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 188 के अतंर्गत कार्रवाई के पात्र

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.