इस होली, बुरा न मानो कोरोना है!

मुंबई में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है।महानगरपालिका ने इसके मद्दे नजर होली और धुलीवंदन को लेकर आदेश जारी किया है।

134

मुंबई में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए होली के साथ ही धुलीवंदन मनाने पर भी रोक लगा दी गई है। पिछले कुछ हफ्तों से देश के कई राज्यों के साथ ही महाराष्ट्र और मुंबई में भी कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई महानगरपालिका ने इसके मद्दे नजर यह आदेश जारी किया है।

मनपा ने इस बारे में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो लोग इस आदेश को नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ आपदा निवारण कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना से बचने के लिए लोगों को सावधान रहने के साथ ही इसके दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना जरुरी है।

ये भी पढ़ेंः हैं 45 के पार तो खुशखबरी है यार!

फिर डराने लगा है कोरोना
बता दें कि पिछले वर्ष भी होली और रंगपंचमी का त्योहार कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया था। इस वर्ष जनवरी में कोरोना संक्रमण काफी नियंत्रण में दिख रहा था, लेकिन फरवरी के अंतिम हफ्ते से एक बार फिर इसके आंकड़े बढ़ने लगे। इस वजह से मुंबई मनपा के साथ ही राज्य सरकार की भी चिंता बढ़ गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए मनपा ने एक बार फिर दिशानिर्देश को लेकर अपनी सख्ती बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ेंः बस इतनी सी बात पर सड़क से सदन तक मच गया हंगामा!

28 मार्च को होली
इस वर्ष 28 मार्च को होली और उसके दूसरे दिन धुलीवंदन का त्योहार है। लेकिन मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कोरोना के खतरे के मद्देनजर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस महापर्व पर सभी तरह के आयोजनों पर रोक लगा दी है। उन्होंने इस आदेश को उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.