केरल में मॉनसून कब देगा दस्तक? मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

178

 अगले 24 घंटे में केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक परिस्थितियां मॉनसून के दक्षिण अरब सागर के अन्य इलाकों में बढ़ने के अनुकूल हैं।

कोयला तस्करी मामलाः अभिषेक बनर्जी की पत्नी की बढ़ेंगी मुश्किलें, ईडी करेगी पूछताछ

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटों में मानसून पूरे लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी के साउथ वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ ईस्ट के इलाकों की तरफ बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने पहले 04 जून को मॉनसून आने का पूर्वानुमान जारी किया था।

चक्रवाती तूफान बिपरजोयः अगले 24 घंटे समुद्र के तटीय क्षेत्रों के लिए खतरनाक
पूर्वी मध्य सागर के ऊपर उठा गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 24 घंटे में भीषण रूप ले सकता है। इससे समुद्र की तटीय क्षेत्रों में तबाही मच सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 8 जून के ताजा अपडेट के अनुसार बिपरजोय धीरे-धीरे उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

मछुआरों को समंदर में न जाने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल यह गोवा से करीब 860 किमी. पश्चिम दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 900 किमी. दक्षिण पश्चिम में है। यह और तेज होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस तूफान की वजह से अगले पांच दिनों तक मछुआरों को समंदर में न जाने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जो मछुआरे समुद्र में गए हैं उन्हें तुरंत लौट आने की सलाह दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.