मध्य रेल के ट्रांसहार्बर और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक, ऐसा रहेगा समय

109

मध्य रेल, मुंबई मंडल 31 जुलाई 2022 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने ट्रांसहार्बर और हार्बर लाइन खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।

मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांसहार्बर लाइन पर ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांसहार्बर लाइनों पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक मेगा ब्लॉक किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10.35 बजे से शाम 4.07 बजे तक ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.25 बजे से शाम 4.09 बजे तक वाशी/नेरुल/पनवेल से ठाणे जाने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

इसी प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी / बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक किया जाएगा। इस दौरान सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

इसी प्रकार सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए पनवेल/बेलापुर/वाशी से छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी।

यह भी पढ़ें – भगतसिंह कोश्यारी को राज्यपाल पद का सम्मान करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

ब्लॉक अवधि के दौरान 20 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे होकर यात्रा करने की अनुमति दी गयी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.