मुंबईः महापौर ने बताया, कैसे मनाएं गणेशोत्सव!

महापौर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर करीब है और दोनों लहरों के दौरान मुंबईवासियों ने मनपा को अच्छा सहयोग किया है।

141

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने गणेशोत्सव मंडलों और समन्वय समिति से अपील की है कि वे कोरोना की पृष्ठभूमि में मुंबई महानगरपालिका द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गणेशोत्सव मनाएं। महापौर ने डेंगू और मलेरिया की बीमारी के खतरे को देखते हुए मनपा को भी निर्देश दिया है कि वह प्रत्येक गणेश मंडल स्थल पर दिन में तीन बार मशीन से धुआं मारे।

महापौर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर करीब है और दोनों लहरों के दौरान मुंबईवासियों ने मनपा को अच्छा सहयोग किया है। इसी तरह सहयोग का करते हुए और कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए मुंबईकर गणेशोत्सव मनाएं।

बैठक में लिया गया निर्णय
इस बारे में निर्णय लेने के लिए महापौर किशोर पेडनेकर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक आयोजित की गई थी। बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति, मुंबई उपनगरीय श्री गणेशोत्सव समन्वय समिति, अखिल भारतीय सार्वजनिक गणेशोत्सव संघ, मूर्तिकार संघ और अन्य मंडलों के साथ-साथ बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और विभिन्न प्राधिकरणों की यह संयुक्त बैठक मुंबई मनपा के मुख्यालय में आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ेंः ये हैं, मुंबई के टॉप 5 गणेशोत्सव मंडल!

इसलिए बुलाई गई बैठक
इस बैठक में महापौर ने कहा कि समन्वय समिति के पदाधिकारियों द्वारा कई अच्छे सुझाव दिये गये हैं। महापौर ने कहा कि बैठक आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मुंबई में गणेश मंडलों की ओर से समन्वय समिति द्वारा दिए गए सुझावों का समाधान करना था।

गणेश मंडल द्वारा दिए गए सुझाव

  • श्री गणेश के आगमन से पहले प्रशासन सड़कों पर बने गड्ढों को भर दें।
  • श्री गणेशमूर्ति के सुगम आगमन एवं विसर्जन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखने के उपाय किए जाएं।

ये हैं बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
महापौर ने गणेश मंडलों द्वारा मंडप के लिए खोदे गए गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। सदन की नेता विशाखा राउत ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मंडल कार्यालय में गणेश मंडलों की अनुमति के लिए नियुक्त मनपा के विभागीय कार्यालय के नोडल अधिकारी अपने मोबाइल फोन बोर्ड के कार्यकर्ताओं को दें, ताकि कार्यकर्ता मंडल से संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद कर सकें। इसके अलावा बृहन्मुंबई जनता गणेशोत्सव समन्वय समिति के अध्यक्ष नरेश दहीबांकर, टोंडवलकर, बालासाहेब कांबले और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी मार्गदर्शन करते हुए निर्देश दिए। गणेश मंडलों ने प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदम पर संतोष जताया। साथ ही उपायुक्त (सर्कल-2) एवं गणेशोत्सव के समन्वयक हर्षद काले ने कहा कि बीएमसी द्वारा किए गए कार्यों और इसकी तैयारियों की समीक्षा के बाद सभी उपाय किए जाएंगे।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.