महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की गई है। आईआरएस अधिकारी डॉ. अनिल मिश्र को डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार है। सरकार ने इस बारे में 10 मार्च को विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।
महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न योजनाएं चलाती हैं, जिसके अनुसार हिंदी साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले और पर्याप्त योगदान देने वाले साहित्यकारों को हर साल प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार आईआरएस अधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा को देने की घोषणा की गई है। 1999 बैच के आईआरएस अधिकारी डॉ. अनिल मिश्र का प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत होते हुए भी हिंदी साहित्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है। साहित्य, कविता, समीक्षा आदि के क्षेत्र में डॉ. मिश्र का नाम उल्लेखनीय है। उनके 4 कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
इन पुरस्कारों में महाराष्ट्र भारतीय अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार डॉ. विकास दवे को, जबकि डॉ. अनिल मिश्र को डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिन्दी सेवा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इन्हें पुरस्कारस्वरूप एक-एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
इनके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार सुंदरचंद ठाकुर, साने गुरूजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार राकेश दुबे, पद्मश्री अनंत गोपाल शेवड़े हिंदी सेवा पुरस्कार राजेश्वर उनियाल, डॉ. उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार रेखा शर्मा, गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार विलास सूर्यकांत गीते, कांतिलाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार अनिल गलगली, वी शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार अनूप जलोटा और सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु प्रतिष्ठित सेवा पुरस्कार शशि तिवारी को दिया जाएगा। इनके साथ ही अन्य पुरस्कारों की घोषणा भी राज्य सरकार द्वारा की गई है।
Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers.