Agniveer अक्षय गावटे का सियाचीन में हो गया था निधन, अब महाराष्ट्र सरकार ने की ‘इतनी’ आर्थिक मदद की घोषणा

अक्षय गावटे 30 दिसंबर, 2022 को भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल हुए थे। वह सियाचिन में ड्यूटी पर थे।

199

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘अग्निवीर’ अक्षय गावटे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। ‘अग्निवीर’ अक्षय गावटे बुलढाणा जिले के पिंपलगांव सराय गांव के निवासी थे।

सियाचिन में थे तैनात
अक्षय गावटे 30 दिसंबर, 2022 को भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल हुए थे। वह सियाचिन में ड्यूटी पर थे। जिला सैनिक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय की तबीयत खराब होने पर उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अक्षय अपने माता-पिता के अकेले पुत्र थे। उनकी एक छोटी बहन है और उनके माता-पिता किसान हैं। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अक्षय अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। अक्षय की मौत से बुलढाणा जिले में शोकाकुल माहौल है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.