Cold wave: उप्र के पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश के आसार, जारी रहेगी शीतलहर

उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं के आने से शीतलहर का प्रकोप रहेगा तो वहीं दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातों से धुंध व कोहरा बना रहेगा। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

139

Cold wave: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में देखा जा रहा है और शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। वहीं, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने चक्रवातों से नमी पर्याप्त होने के चलते धुंध और कोहरा (mist and fog) भी कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसमी प्रणालियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी शीतलहर से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में हल्की बारिश (light rain) के साथ गरज चमक भी हो सकती है।

उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण
चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और निकटवर्ती दक्षिणपूर्व अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के साथ मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और दक्षिण अरब सागर के मध्य भागों पर एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र बनने और अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में शामिल होने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना
उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे बांग्लादेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं के आने से शीतलहर का प्रकोप रहेगा तो वहीं दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातों से धुंध व कोहरा बना रहेगा। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

कानपुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस 
उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 95 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रही जिनकी औसत गति 1.9 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। प्रातःकाल एवं रात्रि के समय सर्दी/घने कोहरा छाये रहने के आसार है और सर्दी में राहत की संभावना नहीं है।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ने सूर्य नमस्कार करने का World Record बनाने पर दी बधाई, जानें कहां और कितने लोगों की रही भागीदारी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.