काजीगुंड को छोड़कर कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान बुधवार को भी जमावट बिंदु से नीचे बना हुआ है। रात के तापमान में बढ़ोतरी के बीच आसमान साफ रहने के चलते दिन में अब रोजाना धूप निकल रही है जिससे लोगों को भीषण सर्दी से दिन में थोड़ी राहत मिल रही है। जबकि रात व सुबह का तापमान दिन के तापमान से लगभग आधे से भी कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें – “इसलिए लिया आरएसएस और सीएम योगी का नाम!” मालेगांव विस्फोट का एक और गवाह पलटा
इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध रिसॉर्ट में पारा शून्य से नीचे 10.4, काजीगुंड में 0.6 पहलगाम में शून्य से नीचे 6.6, कोकरनाग में शून्य से नीचे 0.4 और कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे स्थान कारगिल में द्रास का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है।