जोधपुरः 12 ट्रेनें रद्द, चार आंशिक रद्द और 20 के बदले गए मार्ग, ये है कारण

144

जोधपुर रेल मण्डल के मेड़ता रोड-जोधपुर रेलखण्ड के मध्य स्थित पीपाड़ रोड-राईकाबाग स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण 12 ट्रेन रद्द रहेगी। जबकि चार आंशिक रद्द और 20 के रूट बदले जाएंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस कार्य के चलते गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाडी रेलसेवा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 14824 रेवाडी-जोधपुर रेलसेवा 8 फरवरी से 19 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 09704 रेवाडी-सीकर रेलसेवा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 09703 सीकर-रेवाडी रेलसेवा 8 फरवरी से 20 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा 6 फरवरी से 18 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल रेलसेवा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर रेलसेवा 8 फरवरी से 20 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 22977 जयपुर-जोधपुर रेलसेवा 14 फरवरी से 17 फरवरी तक रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर- जयपुर रेलसेवा 14 फरवरी से 17 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 04845 जोधपुर-बिलाडा रेलसेवा 6 फरवरी से 18 फरवरी तक एवं गाड़ी संख्या 04846 बिलाड़ा-जोधपुर रेलसेवा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक रद्द रहेगी। इन सभी ट्रेनों के 13-13 ट्रिप रद्द रहेंगे। जबकि, गाड़ी संख्या 14721 जोधपुर-बठिण्डा रेलसेवा 7 फरवरी से 18 फरवरी तक (12 ट्रिप) जोधपुर के स्थान पर मेड़ता रोड स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा जोधपुर-मेड़ता रोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14722 अबोहर-जोधपुर रेलसेवा 6 फरवरी से 17 फरवरी तक (12 ट्रिप) अबोहर से प्रस्थान करेगी। यह रेल मेडता रोड तक संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा मेड़ता रोड-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा 7 फरवरी से 18 फरवरी तक (12 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा डेगाना स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा 8 फरवरी से 19 फरवरी तक (12 ट्रिप) जोधपुर के स्थान पर डेगाना से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जोधपुर-डेगाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.