रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं जया सिन्हा, जानिए किन-किन छेत्रो में रहा है महिला शक्ति का दबदबा

रेलवे बोर्ड में 166 साल के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष बनी जया सिन्हा।

263

रेलवे बोर्ड (Railway Board) के अध्यक्ष (Chairman) पद पर पहली महिला अध्यक्ष जया सिन्हा, को नियुक्त किया गया। रेलवे बोर्ड के 166 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ की किसी महिला को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। जया सिन्हा ने 01.09. 2023 को यह पदभार संभाल लिया. इसे पहले रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी थे। उसका कार्यकाल पूर्ण होने पर, अब इस पद पर जया सिन्हा का नियुक्त किया गया है।

इससे पहले जया सिन्हा इन पदों पर थी
जया सिन्हा इससे पहले रेलवे बोर्ड में संचालन और व्यवसाय विकास(Development), की सदस्य रह चुकी हैं। इसके अलावा जया दक्षिण-पूर्व रेलवे में प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक और, पूर्व रेलवे में डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) और उत्तर रेलवे में भी काम कर चुकी हैं, जया ढाका के इंडियन हाई कमीशन में भी चार साल तक सलाहकार के तौर पर काम कर चुकी हैं। ओडिशा के कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के समय जया ने सरकार को घटना की पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने PMO में इस घटना का पावर प्रेजेंटेशन भी दिया था। इस हादसे के दौरान जया वर्मा के काम की बहुत तारीफ की गई थी।

यह भी पढ़े-Aditya-L1 के प्रक्षेपण की तैयारियां पूरी, गर्व के क्षण की उल्टी गिनती शूरू

अब तक इन छेत्रों में महिलाओं ने रचा है इतिहास
पहली भारतीय महिला चिकित्सक थी आनंदीबाई गोपालराव जोशी,भारत की पहली राष्ट्रपति रही प्रतिभा पाटिल, भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, सरोजिनी नायडू ने साहित्य जगत में अपनी छाप छोड़ी। हरियाणा की संतोष यादव ने दो बार माउंट एवरेस्ट फतेह किया। बॉक्सर एमसी मैरी कॉम एक जाना-पहचाना नाम है। रुंधति भट्टाचार्य, एसबीआई की पहली महिला अध्यक्ष, अलका मित्तल, ओएनजीसी की पहली महिला सीएमडी, सोमा मंडल, सेल अध्यक्ष, कुछ ओर नामचीन महिलाएं हैं, जिन्होनें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

हाल के वर्षों में, हमने कई महिलाओं को भारत में शीर्ष पदों पर और बड़े संस्थानों का प्रबंधन करते हुए भी देखा है। महिलाओं के पराक्रम को समझने की जरूरत है। भारतीय महिलाएं ऊर्जा से लबरेज, दूरदर्शिता, जीवन्त उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.