प्रधानमंत्री मोदी को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? जानिये, क्या है खबर

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता माने जाने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब नोबेल शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

नोबेल पुरस्कार समिति के उप नेता असले तोजे ने खुलासा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार हैं। असले ने कहा कि मोदी वो हैं, जिन्होंने युद्ध रोका और देशों के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश की।

भारत को शांति की विरासत बताते हुए, असले ने पीएम मोदी के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि मोदी की नीतियों के कारण भारत एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बन रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया में शांति के सबसे भरोसेमंद चेहरों में से एक हैं।

असले नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का फैसला करने वाली नॉर्वेजियन नोबेल समिति के उप नेता हैं। असले का नाम मोदी के प्रशंसकों में लिया जाता है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में भूमिका की प्रशंसा
असले ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब पूरा विश्व इस युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के दो खेमों में बंटा है, तब भारत का रूख अलग है। उसकी दोनों देशों से दोस्ती है और वह युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति को समझाने की कोशिश करता रहा है। असले ने कहा कि भारत ने बिना बिना कोई धमकी दिए परमाणु युद्ध के परिणामों के बारे में पूरी दुनिया को समझा दिया। विश्व को ऐसे ही नेता की आवश्यकता है।

असले ने क्या कहाः
असले तोजे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसी से तेज आवाज में बात नहीं की, किसी को भी धमकी नहीं दी, और दोस्ताना अंदाज में अपनी स्थिति से दोनों देशों के साथ ही विश्व को भी अवगत करा दिया।

कौन हैं असले तोजे?
विदेशी मामलों के जानकार और शांति नोबेल पुरस्कार समिति के सदस्य असले तोजे इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का महाशक्ति बनना तय है। असले ने आगे कहा कि पीएम मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए विश्वसनीय नेता हैं औ केवल वे ही शांति स्थापित करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here