दिवाली पर आगजनी की घटनाएं तीगुना बढ़ीं! जानें, इस वर्ष कितनी जगहों पर लगी आग

मुंबई में पिछले दो साल में पटाखों से क्रमशः 47 और 35 जगहों पर आग लगी। कोरोना पर पिछले साल आतिशबाजी करने पर रोक लगा दी गई थी। इस वजह से आगजनी कम हुई।

128

मुंबई में 1 नवंबर से 5 नवंबर के बीच दिवाली पर पटाखों से 141 स्थानों पर आग लग चुकी हैं। इनमें से 58 जगहों पर आग पटाखों से लगी है। पिछले दो साल में क्रमशः 47 और 35 जगहों पर आग केवल पटाखों से लगी है। कोरोना पर पिछले साल आतिशबाजी करने पर रोक लगा दी गई थी। इस कारण पटाखों से लगने वाली आग की घटनाएं कम घटी थीं, लेकिन इस साल 2019 की तुलना में इस अवसर पर आगजनी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।

प्रतिबंधों में ढील
इस साल प्रतिबंधों में ढील दी गई है क्योंकि कोरोना नियंत्रण में है। इसी का परिणा्म है कि इस वर्ष दिवाली काफी धूमधाम से मनाई जा रही है। मुंबईकर इस साल खुलकर दिवाली मना रहे हैं। इसलिए इस साल पटाखे भी ज्यादा जलाए जा रहे हैं।मुंबई में भाऊबीज तक दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है। इसलिए भाऊबिज के दिन भी इस वर्ष खूब पटाखे जलाए गए।

ये भी पढ़ेंः दिन का दूसरा अग्निकांड, मुंबई की बहुमंजिला इमारत में अग्नि से हाहाकार

58 जगहों पर पटाखों से आग
इस साल 1 नवंबर से 5 नवंबर तक पांच दिनों के दौरान 141 आगजनी की घटनाओं की जानकारी दमकल विभाग को मिली। इनमें से 58 आग लगने की घटनाएं पटाखों की वजह से घटी थीं। अंधेरी मरोल में 5 नवंबर को लकड़ी के एक शेड में आग लग गई। यह लेवल टू की आग थी। फायर ब्रिगेड के तुरंत मौके पर पहुंचने के कारण आग पर काबू पा लिया गया। दमकल प्रमुख हेमंत परब ने बताया कि इस साल दिवाली पर लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

तीन साल के आंकड़े
1 से 5 नवंबर 2021: 58
12 से 17 नवंबर 2020: 35
25 से 30 अक्टूबर 2019: 47
इस साल की दिवाली पर आगजनी
नवंबर 1: 1
2 नवंबर: 1
नवंबर 3: 4
नवंबर 4: 33
नवंबर 5: 19

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.