केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्व. अरूण जेटली स्मारक का किया उद्घाटन

107

स्व. अरूण जेटली भारत के महान राजनीतिज्ञ, कानून विशेषज्ञ तथा वित्त मंत्री थे। वे हमारे गुरू के सम्मान थे। उनके साथ काम करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात थी। आज उनके नाम के इस स्मारक का उद्धाटन करना हम सब के लिए गौरव का पल है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बात स्व. अरूण जेटली स्मारक के लोकार्पण के बाद फिल्म्स डिवीजन के संबोधन में कही।

अरूण जेटली वास्तव में राष्ट्रपुरूष थेः फडणवीस
महाराष्ट्र विधान सभा विरोधी पक्ष नेता देवेन्द्र फडणवीस ने भारत के महान राजनीतिज्ञ, कानून विशेषज्ञ तथा वित्त मंत्री स्व.  अरूण जेटली को याद करते हुए कहा कि वे देश के प्रति पूरी तरह से समर्पित नेता थे। वह सदैव विपक्षी दल के भष्ट्राचारों का पर्दाफाश करते थे, वहीं व्यक्तिगत रिश्ते भी निभाते थे। लेकिन उन्होंने अपने कार्य में राष्ट्र हित के साथ कभी समझौता नही किया। वे वास्तव में राष्ट्र पुरूष थे।

अर्थव्यव्यवस्था को दी नई ऊंचाईः लोढ़ा
मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने स्वागत भाषण दिया तथा स्व. जेटली को याद करते हुए कहा कि वे अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने जी.एस.टी. के माध्यम से पूरे देश को एक टैक्स के अंदर लाया। इसके लिए पूरा देश उनका आभारी रहेगा। उनके द्वारा शुरू किए गए आर्थिक बदलाव से देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिली है। उनकी प्रतिभा क्षमता का लोहा पूरा देश मानता है। उनकी याद में बनाया गया यह स्मारक आनेवाली पीढ़ी को मार्गदर्शन करती रहेगी। साथ ही उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार को धन्यवाद किया।

ये नेता रहे उपस्थित
फिल्म्स डिवीजन सभागृह, मुम्बई में संबोधन से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई के पेडर रोड स्थित जसलोक अस्पताल के सामने, डॉक्टर निवास के पास स्व. अरूण जेटली स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान सभा विरोधी पक्ष नेता देवेन्द्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ सांसद  गोपाल शेट्टी, प्रफुल पटेल,  संगीत अरूण जेटली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह कार्यक्रम लोढ़ा फाउंड़ेशन ने आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कई विदेश दूतावास प्रतिनिधि, स्थानीय सांसद, विधायक, नगरसेवक सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.