वैक्सीन यहां रखे जाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे!

93

देश में पिछले करीब दो महीने में कोरोना संक्रमण में काफी कमी आई है, हालांकि दिल्ली,अहमदाबाद और इंदौर-भोपाल जैसे कुछ शहरों में अभी भी कोरोका का कहर जारी है। इस वजह से ये कहना मुश्किल है कि कोरोना पर कब तक कंट्रोल हो पाएगा। इसलिए केंद्र सरकार के साथ ही देश की राज्य सरकारें कोविड वैक्सिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगरपालिका भी लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने को लेकर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत मुंबई के कांजुरमार्ग में विशाल कोल्ड स्टोरेज बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 40 क्यूबिक मीटर क्षमता की दो वॉक इन कूलर के साथ ही 20 क्यूबिक मीटर क्षमता का एक फ्रिज खरीदा जाएगा। इस वॉक इन कूलर में 40 से 60 लाख वैक्सीन का स्टॉक किया जाएगा।

 तीन स्थानों पर किया जाएगा वैक्सीन का भंडारण
भारत में पुणे स्थित सिरम इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है, लेकिन इस बीच लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए मुंबई महानगरपालिका ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुंबई शहर के आलावा पूर्व और पश्चिम उपनगर में तीन स्थानों पर वैक्सीन भंडारण करने के लिए जगह सुनिश्चित की गई है। मुंबई पूर्व उपनगर के कांजुरमार्ग स्थित मनपा के स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन के भंडारण करने निर्णय लिया गया है। यहां विशाल कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः 15 दिसंबर से सबके लिए लोकल!

बैठक में लिया गया निर्णय
कांजुरमार्ग में पांच हजार वर्ग फुट में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा। इस पृष्ठभूमि पर अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी ने, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और संबंधित विभागों के निदेशक आदि के साथ बैठक की। दो चरणों में इसका निर्माण किया जाएगा। इस बैठक में 40 क्यूबिक मीटर क्षमता के दो कूलर और 20 क्यूबिक मीटर क्षमता का एक फ्रिज  खरीदा जाएगा। इसके लिए बहुत जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।

वैक्सीन को सुरक्षित रखना जरुरी
महानगरपालिका के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे ने संपर्क करने पर बताया कि वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए ये सब उपााय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को कितने तामपान पर रखना है, इस बारे में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जानेवाले मार्गदर्शन पर अमल किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.