History of November 2: जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था ये मंत्र

101

देश-दुनिया में 02 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख ग्लास्गो में दो साल पहले जलवायु परिवर्तन पर हुए सम्मेलन में भारत के दुनिया को दिए गए नए मंत्र के लिए इतिहास में दर्ज है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन का रोम दौरा पूरा कर 2021 में दो नवंबर को सीओपी 26 समिट में शामिल होने स्काटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लास्गो पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लाइफस्टाइल (जीवनशैली) में बदलाव जरूरी है। उन्होंने लाइफ (एलआईएफई) को परिभाषित करते हुए कहा था कि लाइफ का मतलब लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट है।

रेल यात्रियों के काम की खबरः इस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लास्गो में दुनिया के सामने जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत का एजेंडा सामने रखा था। इस सम्मेलन के एक्शन ऐंड सॉलिडेरिटी: द क्रिटिकल डिकेड सेगमेंट में प्रधानमंत्री मोदी ने ऋग्वेद की दो पक्तियों से अपना भाषण शुरू किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-‘हमारी संस्कृति में हजारों साल पहले यह मंत्र दिया गया था- संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्… यानी सभी मिलकर साथ चलें। सब मिलकर संवाद करें और सभी के मन भी मिले रहें। मैं पहली बार जब पेरिस क्लाइमेट समिट में आया था तो मानवता के लिए कुछ बात करने आया था। मेरे लिए पेरिस समिट नहीं सेंटीमेंट और कमिटमेंट था। हमारे यहां सर्वे भवन्तु सुखिनः कहा जाता है। यानी सभी सुखी रहें।’

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1774ः अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंडिया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।

1834ः एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा।वहां 02 नवंबर को अप्रवासी दिवस मनाया जाता है।

1835ः अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।

1841ः अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शूजा के खिलाफ विद्रोह किया।

1852ः फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1914ः रूस ने तुर्किये के विरुद्ध युद्ध घोषित किया।

1951ः मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।

1984ः अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गई।

1986ः बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।

1999ः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर राकेट से हमला।

2000ः पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फार्मूले पर सहमति।

2001ः अफगानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।

2002ः मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।

2004ः चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।

2005ः गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने।

2007ः अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर खराब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।

जन्म

1833ः होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले प्रमुख चिकित्सक महेन्द्रलाल सरकार।

1877ः निजारी इस्माइली मत के आध्यात्मिक नेता आगा खां तृतीय।

1897ः प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी।

1941ः भारत के निर्भीक संपादक और पूर्व केंद्रीयमंत्री अरुण शौरी।

1965ः फिल्म अभिनेता शाहरुख खान।

1969ः बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष संजीव बजाज।

1940ः साहित्यकार ममता कालिया।

1982ः भारत के प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त।

निधन
1885ः मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर।

1965ः द्विताय विश्वयुद्ध में सक्रिय महिला जांबाज रसूना सैद।

1990ः प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपित और गरवारे समूह के संस्थापक भालचंद्र दिगंबर गरवारे।

2012ः भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.