महाराष्ट्र को मिली अब संजीवनी की बड़ी खुराक!

महाराष्ट्र को कोरोना से युद्ध में अब संजीवनी और प्राण वायु दोनों की अतिरिक्त खेप मिलनी शुरू हो गई है। इस बीच लॉकडाउन का परिणाम भी सामने आने लगा है।

88

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक संक्रमितों वाला राज्य महाराष्ट्र बना हुआ है। इसके कारण स्वास्थ्य उपचार के संसाधन कम पड़ने लगे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई बढ़ाने का आग्रह किया था। जो अब पूरी हो रही है।

महाराष्ट्र के नागपुर और नासिक में रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस शनिवार को पहुंच गई। इस सूचना के पहुंचने के चंद घंटे में ही एक अच्छी खबर ये भी मिली की केंद्र सरकार कोरोना की संजीवनी मानी जानेवाली रेमडेसिविर इंजेक्शन की सबसे अधिक खेप महाराष्ट्र को आबंटित की है।

ये भी पढ़ें – बड़ा कदम! अब इन पर नहीं लगेगा कस्टम और हेल्थ सेस

इसे मराठी में पढ़ें – अखेर केंद्र आले धावून! रेमडेसिवीरचा राज्याला जादा पुरवठा!

केंद्र सरकार ने कुल 16 लाख रेमडसिविर के वायल में से 4,35,000 वायल महाराष्ट्र को दिया है। जो कुल संख्या का 34 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में वितरित की गई रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप की सूची जारी है। इसके बाद गुजरात को 1,65,000, उत्तर प्रदेश को 1,61,000, दिल्ली को 72,000, कर्नाटक को 1,22,000 इंजेक्शन दिये गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.