Gold Price Today: आज महंगा हुआ सोना-चांदी, रिकॉर्ड तेजी ने बढ़ाई टेंशन

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

46
Gold and silver bullion bars and coins
A collection of gold and silver bullion.

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं के भाव आज चढ़े हुए हैं। भाव बढ़ने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 1,620 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,770 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह हाजिर चांदी ने भी आज 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक जोरदार छलांग लगाई है।

कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,45,760 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,33,610 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,33,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी होने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,45,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,45,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में, निवेशकों की नजर बाजार पर

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,45,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,33,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,45,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,33,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसे भी पढ़ें: Central Railway: दिवा फाटक खुला रहने से 11 लोकल और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें हुई प्रभावित

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,45,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,33,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.