नहीं रहे मुंबई के पूर्व महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर

मुंबई के पूर्व महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 63 साल की उम्र में विश्वनाथ महाडेश्वर ने सांताक्रूज के वीएन देसाई अस्पताल में अंतिम सांस ली।

187

मुंबई के पूर्व महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर का अचानक निधन हो गया। 63 साल की उम्र में विश्वनाथ महाडेश्वर ने सांताक्रूज के वीएन देसाई अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाडेश्वर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 9 मई को दोपहर 2 बजे राजे संभाजी विद्यालय, सांताक्रुज ईस्ट, पटेल नगर सर्विस रोड में रखा जाएगा। उसके बाद शाम 4 बजे शव यात्रा टीचर्स कॉलोनी स्थित श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।

दिल का दौरा पड़ने से निधान
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन-चार दिन पहले मुंबई के पूर्व महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर अपने गांव से लौटे थे। 8 मई की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनके परिजनों ने जानकारी दी है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वे मुंबई महानगरापालिका में उच्च शिक्षित नगरसेवकों में से एक थे। समझा जाता है कि उनके निधन से शिवसेना के उद्धव गुट को भारी नुकसान होगा।

 

विश्वनाथ महाडेश्वर का संक्षिप्त परिचय
विश्वनाथ महाडेश्वर ने मुंबई के प्रतिष्ठित राम नारायण रुइया कॉलेज से स्नातक किया। उसके बाद, उन्होंने बीपीसीए कॉलेज, वडाला से बिजनेस में मास्टर डिग्री पूरी की। वे सांताक्रूज में राजे संभाजी विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य थे। महाडेश्वर तीन बार नगरसेवक रह चुके थे। वे 2002 में पहली बार मुंबई महानगरपालिका के लिए चुने गए थे। 2003 में, उन्हें बीएमसी की शिक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके बाद वह 2007 और 2012 में दोबारा पार्षद चुने गए। 8 मार्च, 2017 को उन्होंने मुंबई के महापौर के रूप में कार्यभार संभाला। महाडेश्वर मार्च 2017 से नवंबर 2019 तक मुंबई के महापौर थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.