आकाश से बरसा संकट… हिमाचल और जम्मू कश्मीर में ऐसे मची त्राहि

मॉनसून ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू और हिमाचल प्रदेश में बारिश से बादल फटने और भूस्खलन की समस्या खड़ी हो गई है।

93

बादल फटने से हिमाचल प्रदेश के मैकलॉयड गंज में त्राहि मच गई है। इससे सार्वजनिक संपत्तियों तो बड़ी क्षति पहुंची है। प्रदेश पिछले कई दिनों से बारिश की मार झेल रहा है। इसके कारण पहाड़ों की मिट्टी गीली हो गई है और भूस्खलन के कारण परेशानी खड़ी हो गई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में सोमवार को हुई तेज बारिश से क्षति पहुंची हैं। मार्ग भी कई जगह अवरुद्ध हुए हैं।

बारिश के कारण पहाड़ों से उतरी प्रलय में कई गाड़ियां, हॉटेल क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसके अलावा मांझी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई दुकानों में नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा रामपुर के झाखड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। शिमला जिला प्रशासन सड़क साफ करने की प्रक्रिया कर रहा है।

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, 67 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर में गांदरबल क्षेत्र में बादल फटने से बाढ़ आ गई है। इसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम में अचानक परिवर्तन आने से ठंड भी बढ़ी है।

बारिश के एलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार प्रदेश में आकाशीय आफत अभी कम नहीं होगी। कई क्षेत्रों के लिए 12 और 13 जुलाई के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी किया है जबकि, 14 और 15 जुलाई के लिए यलो एलर्ट जारी किया है।

 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.