स्कूल में कुर्ता पहना तो वेतन रुका, काम थमा… बिहार के डीएम की ऐसी दादागिरी

ग्रामीण परिवेश में कुर्ता पायजामा और गमछा साधारण पहनावा माना जाता है। परंतु, बिहार में पैंट शर्ट में चमकते डीएम साहब को प्रधानाध्यापक का कुर्ता पायजामा और गमछा नहीं भाया।

137

बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जिलाधिकारी (डीएम) एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को डांट रहे हैं। जानते हैं क्यों? क्योंकि प्रधानाध्यापक ने कुर्ता पायजामा पहना था और कंधे पर गमछा रख लिया था। इसे देखकर रौबिले डीएम साहब ने तत्काल आदेश दिया कि प्रधानाध्यापक का तत्काल वेतन रोक दिया जाए और शो कॉज नोटिस भी जारी किया जाए।

लखीसराय जिले के बालगुदर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक, शिक्षक और छात्राएं सब थे। डीएम साहब का दौरा था, उस समय प्रधानाध्यापक ने कुर्ता पायजामा पहना था और कंधे पर गमछा रखा था। इसे देख डीएम गुस्सा गए। वे इतने गरम हो गए कि प्रधानाध्यापक निर्भय कुमार सिंह को छात्राओं के समक्ष ही भला बुरा सुना दिया।

क्या बोले डीएम साहब?

डीएम- किसी तरह आप शिक्षक जैसा लग रहे हैं, हमें तो लगा आप स्थानीय जनप्रतिनिधि हैं।
प्रधानाध्यपक – जी

 डीएम – शिक्षक हैं आप? शिक्षक हैं आपको ऐसा अपने आपको ऐसे मत रखिये…
जिला शिक्षा पदाधिकारी को फोन लगाकर… यह शिक्षक आपका हेडमास्टर आपका कैसा है जी, ये हेडमास्टर आपके कुर्ता और पायजामा पहनकर नेता की तरह हमारे सामने बैठे हुए हैं। ना, हम देख रहे हैं कि ये बच्चों को पढ़ा रहे हैं। निर्भय कुमार सिंह इनका नाम है। इनका नाम नोट कीजिये और शो कॉज वहां से कीजिये कि क्यों न इनको यहां से हटा दिया जाए। वेतन इनका तुरंत बंद कीजिये… वेतन इनका तुरंत बंद कीजिए।

 डीएम – (स्कूल अन्य कर्मी से) आप इनके खिलाफ रिपोर्ट दीजियेगा। इस तरीके से यह आए थे। हमारे निरीक्षण के दौरान कुर्ता पायजामा पहने थे ये और इस तरह गमछा रखे थे। This has to be given to me… ठीक है… ये लिखकर दीजियेगा हमें, हम इनके ऊपर कार्रवाई करते हैं।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान जारी, शिवसेना ने शिंदे गुट में शामिल विधायक को इस पद से हटाया

डीएम – (प्रधानाध्यापक से) आपको पता चल जाएगा, ऐसा बात नहीं है।
 प्रधानाध्यापक – बहुत धीमे स्वर में कुछ याचना करते हुए

डीएम – आपको जरा सा, धत्त… चुप्प… आप शिक्षक हैं तो अपना वेशभूषा शिक्षक की तरह रखिये। हम लोग आपको कह देंगे कि, इनको जनप्रतिनिधि ही बना दीजिये, फिर कोट पहनकर घूमते रहिये। इतना ढीला ढाला करके बच्चों लोगों पर आकर के नेतागिरी के हिसाब से नहीं आकर के….

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.